राजस्थान
कोटा में सर्व समाज का हड़ताल दिवस भी जारी: पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पर हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
Mohammed Raziq
30 Sept 2023 11:36 AM IST

x
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पर हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
राजस्थान इटावा में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत पारेता पर हमले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को सातवें दिन भी मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना जारी रहा।
धरने से पहले सभी ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जनहित का मुद्दा उठाने पर इटावा नगर में बाहर से बदमाशों को बुलाकर पारेता पर हमला करवाने वाले साजिशकर्ता को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
सभी ने आह्वान किया कि किया इटावा जैसे शांतिप्रिय नगर में इस प्रकार की घटना दुबारा न हो और पूरा नगर इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रहे, इसके लिए हम सबको मिलकर इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाना होगा।
धरने के सातवे दिन जोगेंद्र सिंह अयाना, रवि जांगिड़, राजू सुमन, दीपक सुमन, अमृतलाल मीना, भुवनेश परिहार, दयाकृष्ण जगरोटिया, सुरेंद्र जगरोटिया, बृजमोहन नायक, राकेश गौड़, ब्रजसुंदर मीना, जयप्रकाश नागर, संजय शर्मा, दौलतराम, सत्यनारायण महावर, जसवंत जगरोटिया, भगवानदास पारेता, दीपक पारेता, महावीर जांगिड़, महावीर नागर, सीताराम, नरेंद्र पारेता, कमल सक्सेना, सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।
Next Story





