राजस्थान
सरदारशहर पुलिस ने कार से 80 हजार की अवैध अफीम बरामद की
Admindelhi1
13 March 2024 2:24 PM IST

x
दो जनों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया
चूरू: सरदारशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोजरासर के पास एक कार से करीब 80 हजार रुपए कीमत की 595 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि भोजरासर गांव के पास मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान सरदारशहर की तरफ से आई दिल्ली नंबरों की कार को रोकने का इशारा किया गया। इस दौरान कार सवार ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा कर दबोच लिया।
तलाशी में कार से 595 ग्राम अवैध अफीम की गई। जिसकी बाजार कीमत 80 हजार रुपए आंकी गई है। इस पर कार सवार आरोपी पंजाब निवासी अनमोल डाबरा (32) पुत्र संजीव कुमार डाबरा और मणि (20) पुत्र लालचंद धाणक को गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsराजस्थानचूरूसरदारशहर पुलिसकार80 हजारअवैध अफीमबरामदकार्रवाईभोजरासरक्राइम न्यूज़RajasthanChuruSardarshahar PoliceCar80 thousandillegal opiumrecoveredactionBhojrasarCrime Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





