राजस्थान

सरदारपुरा पुलिस गांजे के साथ नाबालिग को पकड़ा

Admindelhi1
19 March 2024 1:12 PM IST
सरदारपुरा पुलिस गांजे के साथ नाबालिग को पकड़ा
x
नाबालिग स्कूटी पर गांजा सप्लाई कर रहा था

जोधपुर: जोधपुर के सरदारपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गांजा के साथ डिटेन किया है। नाबालिग स्कूटी पर गांजा सप्लाई कर रहा था। उसके पास से पुलिस ने सप्लाई के बाद मिले ढाई लाख रुपए भी बरामद किए है।

सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि सोमवार को वह थाना हल्का क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरन एमजीएच मोर्चरी के सामने एक स्कूटी पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर ईदगाह रोड पर उसे पकड़ लिया।

स्कूटी की जांच करने पर पुलिस को उसमें से 6 किलो 306 ग्राम गांजा और उसे बेचने पर मिले ढाई लाख रुपए बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर लिया और गांजा व स्कूटी और पैसे को जप्त कर लिया। आरोपी नाबालिग होने से उसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया।

Next Story