राजस्थान

आरजीएचएस में सरबती देवी का कैशलेस घुटना प्रत्यारोपण किया गया

Admin Delhi 1
24 Jun 2023 7:28 AM GMT
आरजीएचएस में सरबती देवी का कैशलेस घुटना प्रत्यारोपण किया गया
x

झुंझुनू न्यूज़: ढूकिया अस्पताल में आरजीएचएस के तहत कैशलेस घुटना प्रत्यारोपण किया गया। जानकारी के अनुसार हरिनगर चारवास, खेतड़ी निवासी 78 वर्षीय सरबती देवी का आरजीएचएस के तहत हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. विवेक चौधरी ने घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया। सरबती को पूरी तरह स्वस्थ्य होने व घूमने योग्य होने पर मंगलवार को छुट्टी दे दी। अस्पताल की संचालक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में योग्य और अनुभवी चिकित्सकों की टीम है जो 24X7 सेवा के लिए उपलब्ध रहती हैं।

उन्होंने बताया कि घुटनों के रिप्लेसमेंट के लिए सरबती देवी और उनके परिजनों ने जयपुर जाने की बजाय ढूकिया अस्पताल को चुना।

Next Story