राजस्थान

अजमेर के जनाना में सफाई व्यवस्था बेपटरी

Shreya
14 July 2023 10:00 AM GMT
अजमेर के जनाना में सफाई व्यवस्था बेपटरी
x

अजमेर: अजमेर जनाना अस्पताल में सफाई का काम बेपटरी है। मुख्य गेट से लेकर ओपीडी, इंडाेर, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर के बाहर, शाैचालय, गलियाराें सभी जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। अस्पताल में सफाई का ठेका 5 लाख 72 हजार 390 रुपए में 11 मई 2023 काे विद्याधर नगर जयपुर की जीएस एंड कंपनी काे दिया। ठेके में साफ था कि 85 कर्मचारी प्रतिदिन लगाए जाएंगे, लेकिन कभी 24 ताे कभी 35 कर्मचारी लगाए गए हैं।

इसका खुलासा नर्सिंग अधीक्षक की जांच में सामने आया। सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी से रिकाॅर्ड मांगा ताे कंपनी ने भी 85 की बजाए 72 कर्मचारियाें काे ही लगाए जाने की सूची अस्पताल प्रशासन काे साैंपी। यानी हर माह एक कर्मचारी के 6734 के हिसाब से 87 हजार 542 रुपए का नुकसान अस्पताल प्रशासन काे किया जा रहा है। अस्पताल के आंकड़ाें काे देखें ताे 50 ही कार्मिक लगे हुए हैं। शर्ताें में साफ था कि यहां 85 सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे। इन सभी सफाई कार्मिकाें काे प्रति माह 6734 रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। अस्पताल के वार्ड प्रभारियाें व नर्सिग अधीक्षक ने अस्पताल अधीक्षक काे यहां फैली गंदगी काे लिखित में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।

वजाताें, प्रसूताओं में संक्रमण का खतरा | अस्पताल के वार्डाें व गलियाराें सहित बाहर ओपीडी में गंदगी बिखरी हुई है। कई कई दिनाें तक सफाई तक नहीं हाेती। शाैचालय में गंदगी के कारण प्रसूताएं जाने से कतराती हैं। यहां फैली गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। सुपरवाइजर काे नाेटिस| नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय से सफाई काे लेकर सफाई सुपरवाइजर काे नाेटिस दिए जा चुके हैं। इसमें लगातार लिखित व माैखिक कहने के बावजूद मरीजाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डबल ड्यूटी भी करा रहे | सफाई ठेके में कहीं पर भी सुपरवाइजर काे लेकर काेई लिखित आदेश नहीं है। फिर भी कंपनी की ओर से चार सुपरवाइजर लगाए गए हैं। आठ सफाई कर्मचारियाें से डबल डयूटी करवाई जा रही है।

Next Story