राजस्थान

जयकारों के बीच चांदी की पालकी में विराजमान साईं बाबा

Admin Delhi 1
4 July 2023 6:00 PM IST
जयकारों के बीच चांदी की पालकी में विराजमान साईं बाबा
x

कोटा न्यूज़: गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्री शिरडी साईसेवा समिति,गढ़ पैलेस टिपटा की ओर से श्री शिरडी साई बाबा की भव्य पालकी निकाली गई। उत्साह उमंग और जोश के साथ साई भक्त बाबा के भजनों पर जमकर नाचे। जगह-जगह स्वागत गेट लगाए।

पुष्पवर्षा हुई और प्रसाद वितरण हुआ। आकर्षक झांकियां और ढोल की थाप पर थिरकते युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। भक्तों को डेढ़ कुंटल के नुक्ती सेव पूरी सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं ढाई सौ किलो खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी अपनी मुराद के लिए पालकी को कंधे पर उठाया। महिलाएं और पुरुष सभी ने साई बाबा की शोभायात्रा में निकली पालकी को कंधा देकर आगे बढाया। सभी भक्त बाबा के जयकारे लगाकर चलते रहे। साई बाबा की शोभायात्रा के दौरान 300 कार्यकर्ता की अनुशासित टीम ने पालकी की व्यवस्था ली और प्रसाद वितरण किया।

Next Story