राजस्थान

सड़क पर मिला साधु का शव

Admin4
1 Jun 2023 11:08 AM GMT
सड़क पर मिला साधु का शव
x
अलवर। अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में कुशालगढ़ से नारायणपुर जाने वाले रोड पर रात को अज्ञात साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। साधु का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसकी लंबी दाढ़ी व सिर के सफेद बाल हैं। शव मिलने पर आसपास के लोग भी पहुंचे लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना अकबरपुर थाना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पुलिस ने मौका देखा। साधु के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन, साधु की पहचान नहीं हो सकी। पहचान के बाद परिजनों के आने पर साधु का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
अकबरपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि नारायणपुर रोड पर साधु का सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। साधु की उम्र करीब 65 साल है।
Next Story