राजस्थान

गांधी जयंती के उपलक्ष में सद्भावना दौड 2 अक्टूबर को

Tara Tandi
30 Sept 2023 5:47 PM IST
गांधी जयंती के उपलक्ष में सद्भावना दौड 2 अक्टूबर को
x
राजस्थान राज्य क्रीडा परिषदए जयपुर के आदेश की अनुपालना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूम्बर 2023 के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री अरविंद कुमार जाखड़ ने बताया कि सद्भावना दौड़ का 2 अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर शहीद बीरबल चौक से अमृत मिष्ठान होते हुए गांधी सर्किल पर समापन किया जायेगा। आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबंधित कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है।
Next Story