राजस्थान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सद्भावना दौड़ 2 अक्टूबर को

Tara Tandi
29 Sep 2023 1:46 PM GMT
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सद्भावना दौड़ 2 अक्टूबर को
x
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ बजरंगगढ़ से शुरू होकर रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी पर सम्पन्न होगी।
सद्भावना दौड़ को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री राधेश्याम डेलू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दौड़ की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला खेल अधिकारी श्री रामनिवास चौधरी ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे दौड़ बजरंगगढ़ से शुरू होकर रीजनल कॉलेज चौपाटी पर सम्पन्न होगी। इसके लिए अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं पारीतोषिक भी दिए जाएंगे। यह दौड़ क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र अजमेर की देखरेख में होगी।
Next Story