राजस्थान

अखिलेश यादव के साथ तस्वीर में नजर आया सदाकत, भाजपा ने साधा निशाना

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 7:45 AM GMT
अखिलेश यादव के साथ तस्वीर में नजर आया सदाकत, भाजपा ने साधा निशाना
x

लखनऊ: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में अब तक एक आरोपी अरबाज पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया है। जबकि एक आरोपी सदाकत खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद उसकी एक तस्वीर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खुद को एलएलबी स्टूडेंट बताने वाला सदाकत खान उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के अतीक अहमद परिवार से भी घरेलू ताल्लुकात हैं।

सूत्रों के अनुसार इस तस्वीर के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सपा आतंकियों को पोषित करने का काम करती है। इनकी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद थे, जबकि हमारी सरकार ने प्रदेश में माफिया और गुंडाराज को खत्म किया है।

Next Story