राजस्थान

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ मेंअर्पित की आहुतियां

mukeshwari
17 Jun 2023 6:07 PM GMT
पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ मेंअर्पित की आहुतियां
x

जयपुर। श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र की ओर से संचालित गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को मानसरोवर के मान्यावास की शिव विहार कॉलोनी के शिव मंदिर के पास पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण और कॉलोनी वासियों के सुख, समृद्धि, निरोगी जीवन, उज्ज्वल भविष्य और वातावरण के परिशोधन के उद्देश्य से आयोजित गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित की। विनाशकारी तूफान बिफरजॉय से जान-माल की हानि न हो इसके लिए विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। नन्हें बच्चों ने अर्पित की आहुतियां सेवा भारती की ओर से वीकेआई रोड नंबर 17 पर संचालित यशोदा बाल सेवा केन्द्र (डे केयर सेंटर) पर गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा और गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यशोदा बाल सेवा केन्द्र के प्रभारी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि केन्द्र पर दिहाड़ी मजदूरों के 35 बच्चे सुबह से शाम तक रहते हैं। उनके खाने-पीने, खेलकूद और खेल-खेल में पढ़ाई की व्यवस्था सेवा भारती की ओर से की जाती है। बच्चों में संस्कारों के विकास के लिए समय-समय पर यज्ञ किए जाते हैं। व्यासपीठ से प्रहलाद शर्मा, विपिन पारीक और अशोक शर्मा ने यज्ञ करवाया। इस मौके पर एक जन्मदिन और एक विवाह दिवस संस्कार भी मनाया गया। यज्ञ के बाद सभी बच्चों को भोजन कराया गया और उपहार दिए गए।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story