राजस्थान

ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ आज

Tara Tandi
31 Aug 2023 10:52 AM GMT
ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ आज
x
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रातः 9ः30 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें जिलेभर से ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमें भाग लेंगी।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि 6 दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रत्येक दिवस महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम एवं जेके पवेलियन में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि शुभारम्भ समारोह में जिलेभर की ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायत समितिवार, शहरी क्षेत्र की नगर पालिकाएं एवं नगर निगमवार टीम भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 7 खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों से 52 तथा शहरी क्षेत्रों से .301 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता का समापन 6 सितम्बर को दोपहर 2 बजे महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के शुभारंभ एवं समापन समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
Next Story