राजस्थान

विश्वविद्यालय में नमाज पर बवाल, ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

jantaserishta.com
15 Nov 2021 5:43 PM IST
विश्वविद्यालय में नमाज पर बवाल, ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
x
विश्वविद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर ABVP और NSUI के बीच मारपीट का मामला सामने आया है.

जयपुर: जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर ABVP और NSUI के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. दरअसल, कुछ गार्डों और एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर एक छात्र को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई के कई छात्र इस मुद्दे पर आपस में भिड़ गए.

एबीवीपी के छात्रों ने कथित तौर पर एक छात्र को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं एबीवीपी ने विश्वविद्यालय के अंदर नमाज पढ़ने के विरोध में परिसर के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया. मामले ने तूल पकड़ा तो एनएसयूआई के कुछ छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से भी भिड़ गए. एनएसयूआई का कहना था कि या तो छात्रों को नमाज के लिए जगह दी जाए या फिर खुले में नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए.
गौरतलब है कि कुछ छात्रों के नमाज पढ़ने पर विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने उन्हें रोका तो मामला गरमा गया. फिर एनएसयूआई ने विरोध किया तो एबीवीपी के छात्र भी भिड़ गए. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story