राजस्थान
आरएसजीएल ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनजी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा
Tara Tandi
10 May 2024 7:54 PM IST

x
जयपुर। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक श्री रणवीर सिंह ने बताया है कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में 25 हजार से अधिक नागरिकों तक ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ दिया है। जयपुर के कूकस व नीमराना में सीएनजी व कोटा में सीएनजी व पीएनजी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
एमडी श्री रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में 5064 परिवारों को डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस डीपीएनजी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि कोटावासियों को रोडमेप बनाते हुए डीपीएनजी-सीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। आरएसजीएल द्वारा 10 सीएनजी स्टेशनों का संचालन करते हुए वाहनों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराई जा रही है वहीं 60 व्यावसायिक कनेक्शन और 13 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नेचुरल गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
एमडी श्री सिंह ने कोटावासियों से आग्रह किया है कि वे डीपीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। आरएसजीएल द्वारा कोटा, नीमराना व कूकस में कारोबार बढ़ाने, नए लोगों को जोड़ने और नवाचार की दिशा में लगातार कदम बढ़ाये जा रहे हैं।
बैठक में डीजीएम मार्केटिंग श्री विवेक रंजन, डीजीएम सीएनपी श्री विवक श्रीवास्तव डीएम आईटी श्री गगनदीप राजोरिया, सीएस श्री दीप्तांशु पारीक, सलाहकार श्री रविशंकर अग्रवाल, पी आर प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एमडी श्री रणवीर सिंह ने कोटा डीजीएम श्री आनन्द आर्य, सीपी चौधरी व उनकी टीम को बधाई दी और अधिक से अधिक परिवारों को ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
Tagsआरएसजीएल25 हजार अधिकनागरिकों ग्रीन एनजी-क्लीनएनर्जी सुविधा जोड़ाRSGL25 thousand morecitizens green NG-cleanenergy facility addedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





