राजस्थान

राजस्थान में मूलभूत सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत

Shreya
1 July 2023 9:08 AM GMT
राजस्थान में मूलभूत सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत
x

जयपुर,। प्रदेशभर में 2500 महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं संविधान केन्द्रों में पाठ्यपुस्तकें, समाचार पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 11 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस राशि से केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय एवं संविधान केन्द्र पंचायतों और शहरों के वार्डों में खोले जाएंगे।

गहलोत की इस स्वीकृति से पाठकों को अध्ययन के लिए पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध हो सकेंगी। वे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को भी पढ़ और समझ पाएंगे। इन केंद्रों में पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी विकसित हांेगी।

उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Next Story