राजस्थान
RRR मोबाइल वैन की शुरुआत, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत
Tara Tandi
26 Sept 2025 1:53 PM IST

x
Jaipur जयपुर । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में RRR मोबाइल वैन को प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद (जयपुर शहर) श्रीमती मंजू शर्मा, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सोनी, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई।
प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “यह पहल न केवल जरूरतमंदों की सहायता करेगी बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन और पुनः उपयोग (Reduce, Reuse, Recycle) की भावना को भी सशक्त बनाएगी।”
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि इस वैन का मुख्य उद्देश्य घर-घर से ऐसी सामग्री एकत्रित करना है, जैसे कि पुराने जूते-चप्पल, कपड़े, खिलौने, किताबें एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ, जो परिवारों द्वारा अब उपयोग में नहीं ली जा रही हैं, किन्तु जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एकत्रित सामग्री को नगर निगम द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से छांटा जाएगा और उसके बाद इन्हें सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह मोबाइल वैन प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में जाकर सामग्री संग्रहण एवं वितरण का कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई। यह आयोजन स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया। सफाई मित्रों द्वारा बनाई गई यह मानव शृंखला एकता, सहयोग और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक थी। यह एक प्रतीकात्मक प्रयास था जिससे आम जनता को यह संदेश मिले कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इसके साथ नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय ‘‘स्वच्छता चर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री (Waste Material) से निर्मित आकर्षक कलाकृतियाँ एवं स्वच्छता विषयक पोस्टर्स प्रदर्शित किए। इन रचनात्मक प्रदर्शनों ने यह संदेश दिया कि अपशिष्ट का सही उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों को बढ़ावा दिया जा सकता है।
TagsRRR मोबाइल वैन शुरुआतस्वच्छता सेवा अभियानRRR mobile van launchedcleanliness driveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





