राजस्थान
RPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023: विस्तृत आवेदन और सेवा वरीयता भरने का अंतिम मौका
Tara Tandi
4 Jun 2025 1:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा अंतर्गत आयोजित मुख्य परीक्षा के गत 2 जनवरी को जारी परिणाम के क्रम में 25 अप्रेल एवं 27 मई को जारी परिणामों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई से 1 जून तक ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरे जाने का अवसर प्रदान किया गया था।
उक्त देय अवसर के तहत ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को पुनः एक अंतिम अवसर आगामी 4 से 5 जून तक प्रदान किया जा रहा है।
अतः जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भरा है, ऐसे अभ्यर्थी समयान्तर्गत ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने हेतु अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। उक्त संबंध में शेष शर्तें यथावत रहेगी।
TagsRPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023विस्तृत आवेदनसेवा वरीयता भरनेअंतिम मौकाRPSC Combined Competitive Exam 2023Detailed ApplicationService Preference FillingLast Chanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





