राजस्थान

आरपीएस एवं पुलिस निरीक्षक निलंबित

Admin Delhi 1
13 Dec 2022 5:45 PM IST
आरपीएस एवं पुलिस निरीक्षक निलंबित
x

जयपुर न्यूज़: राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के आपस मे अभद्रतापूर्ण व्यवहार के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह एवं पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की मानगढ़ धाम यात्रा के उपरांत इन दोनों पुलिसकर्मियों का पुलिस जाप्ते एवं आमजन की मौजूदगी में आपसी अभद्रतापूर्ण व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था।

निलंबनकाल मे पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय में एवं पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह का मुख्यालय पुलिस लाईन डूंगरपुर में रहेगा।

Next Story