दिनदहाडे़ 31 लाख रूपए की लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
![दिनदहाडे़ 31 लाख रूपए की लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार दिनदहाडे़ 31 लाख रूपए की लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/22/3062223-a2d36ecf-7a98-4d78-adb1-b41823ab9ac81653957038429.webp)
कोटा। कोटा के गुमानपुरा थाना इलाके में दिनदहाडे एक युवक से 31 लाख रूपए लूटने के मामले मंे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशो में जिंदल सेल्स का कर्मचारी भी शामिल है। जो कि इस पूरी वारदात को मुख्य सुत्रधार भी है। इसी बदमाश विष्णु प्रजापति ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। वारदात को खुलासा करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि घायल युवक जितेन्द्र मेहता एक काले बेग में 31 लाख रूपए लेकर छावनी गोदाम जा रहा था। तभी गुमानपुरा इलाके में बाइक सवार बदमाशो ने उसपर हमला कर दिया और बेग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकि अनुसंधान के बाद जिंदल सेल्स का कर्मचारी विष्णु को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस पुछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी इनायत को भी गिरफ्तार कर लूट की 2 लाख 15 रूपए की रकम बरामद कर ली है।
![Ashwandewangan Ashwandewangan](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।