राजस्थान

दौसा में लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Admin4
28 March 2023 7:00 AM GMT
दौसा में लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
x
भरतपुर। भरतपुर की जुरहरा थाना पुलिस ने दौसा में एक ज्वैलरी की दुकान में लूट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 25 मार्च रात 8 बजे सूचना मिली थी कि 5 संदिग्ध लोग जुरहरा इलाके में घूम रहे हैं। जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने दौसा के सिकंदरा में एक ज्वैलर की दुकान में लूट की वारदात को कुबूल किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को सिकंदरा पुलिस को सौंप दिया।घटना 2 जनवरी 2023 की है। दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में आरोपियों ने एक ज्वैलर की दुकान की शटर को तोड़कर उसमें से लूट की थी। कल देर रात पांचों बदमाश जुरहरा के सहसन चौराहे की तरफ घूम रहे थे।
पुलिस को इस बात की सूचना मिली। जिसके बाद जुरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों आरोपी पुलिस को देख भागने लगे, पुलिस ने पांचों आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और थाने ले आए। जिसके बाद उनसे पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए। इसलिए पुलिस ने धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद जुरहरा पुलिस ने आरोपियों से फिर से पूछताछ की तो बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने दौसा के सिकंदरा में एक ज्वैलर की दुकान में लूट की है, जिसके बाद जुरहरा पुलिस ने सिकंदरा पुलिस से संपर्क किया और सिकंदरा पुलिस सभी आरोपियों को जुरहरा से ले गई।
Next Story