
x
सीकर। सीकर रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ के संकल्प व 21 सूत्री मांगों को लेकर श्रमिक संगठनों ने रोडवेज मुख्यालय पर धरना दिया. मुख्यालय पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए वेतन विसंगतियों को दूर करने और विभाग में कर्मचारियों की भर्ती की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वह 24 नवंबर को हड़ताल पर चले जाएंगे। मंगलवार को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा की ओर से रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया. श्रमिक संगठनों ने मिलकर बस डिपो मुख्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग व अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है. इससे कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन के अगले चरण में 24 नवंबर को 24 घंटे की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी विभाग ने चेतावनी नहीं दी तो पूरे कार्य का बहिष्कार कर दिया जाएगा।
क्षेत्रीय संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 3 माह से मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि रोडवेज में दो हजार नई बसों की खरीद, 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान और समय पर वेतन भुगतान के लिए आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन के 8वें चरण में कर्मचारियों की ओर से मुख्यालय पर दो दिन से धरना दिया जा रहा है. इसके बाद नौवें चरण में 24 घंटे का धरना होगा।

Admin4
Next Story