राजस्थान
रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दम्पती को मारी ठोकर, मौके पर ही विवाहिता की मौत
Ritisha Jaiswal
13 Dec 2021 12:23 PM IST

x
राजस्थान के बूंदी सदर थाना इलाके में रामगंज बालाजी के पास रोडवेज बस ने रविवार शाम को मोटरसाइकिल पर जा रहे दम्पती को टक्कर मार दी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजस्थान के बूंदी सदर थाना इलाके में रामगंज बालाजी के पास रोडवेज बस ने रविवार शाम को मोटरसाइकिल पर जा रहे दम्पती को टक्कर मार दी। हादसे में एक विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस जब्त कर ली।
बूंदी गुरूनानक कॉलोनी निवासी स्वाति जैन अपने पति नीरज जैन और बालिका के साथ बूंदी से रामगंज बालाजी दर्शन करने जा रही थीं। तभी सामने से रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल पर सवार दम्पती को टक्कर मार दी। स्वाति की मौत हो गई। पति नीरज जैन व अदिति जैन सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके जाकर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी। पुलिस हादसे की जांच में कर रही हैं। शव का आज पोस्टमार्टम होगा।
Next Story





