राजस्थान

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Admin4
27 Nov 2022 1:15 PM GMT
रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
x
गुढ़ागौड़जी। झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी के पेसाना थाना इलाके में स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा स्टेट हाइवे 37 पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, धमोरा निवासी तीन लोग बाइक से पोसाना की ओर जा रहे थे। तभी एक रोडवेज से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को गुढ़ागौड़जी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि गुढ़ागौड़जी के स्टेट हाइवे संख्या 37 पर पोषाणा के पास यह हादसा हुआ। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान धमोरा निवासी के रूप में हुई। हादसे में मारे गए महिला और युवक एक ही परिवार के है। वहीं घायल महिला भी उसी परिवार की सदस्य है। मृतकों की पहचान धमोरा निवासी 40 वर्षीय सरोज और 19 वर्षीय पंकज के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजे थे। वहीं घायल महिला सुभीता को गंभीर स्थिति में सीकर रेफर कर दिया है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story