राजस्थान
सड़क सुरक्षा अभियान, अलग अलग तरह से हो रहे है प्रोग्राम, पपेट शो ने जीता सबका दिल
Rounak Dey
14 Jan 2023 10:22 AM GMT

x
बड़ी खबर
चित्तौड़गढ़ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आज आरटीओ कार्यालय में कठपुतली शो व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्साकर्मियों ने बताया कि हादसों के बाद कैसे जान बचाई जा सकती है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को गाड़ी के पुर्जों की जानकारी दी और सुरक्षा कैसे की जाती है, इसके बारे में भी बताया.
एआरटीओ ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई है. इसके जरिए हम बच्चों को यह भी समझा रहे हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन कैसे करना चाहिए। वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि दुर्घटना कम से कम हो। इसके अलावा आठ ब्लैक स्पॉट का चयन कर निरीक्षण कर इसी सप्ताह सुधार किया जाएगा।

Rounak Dey
Next Story