राजस्थान

Rajasthan में सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर टक्कर में 4 की मौत, 9 घायल

Tara Tandi
13 July 2025 2:39 PM IST
Rajasthan में सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर टक्कर में 4 की मौत, 9 घायल
x
Kota कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में इटावा क्षेत्र के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्यप्रदेश से लौटते समय हुआ हादसा
बूढ़ादीत थाना अधिकारी रघुनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब करौली जिले के रहने वाले कुछ लोग मध्यप्रदेश के इंदौर में एक गोद भराई समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चंबल के पास एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो ट्रैक्स को टक्कर मार दी।
मृतकों की हुई पहचान
बता दें कि इस भीषण टक्कर में सुरेश सोनी, अनिल, और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बृजेश नामक एक व्यक्ति को देईखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कोटा रेफर किए जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल नौ लोगों को बूंदी जिले के देईखेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए छह घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “कोटा के इटावा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि की सूचना अत्यंत दुखद है।”
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित और त्वरित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
Next Story
null