राजस्थान

Road Accident: जयपुर बड़ा हादसा बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर

Bharti Sahu 2
8 July 2024 11:55 AM IST
Road Accident: जयपुर बड़ा हादसा बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर
x
Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8 पर आज यानी 8 जुलाई की सुबह करीब 4:00 बजे रोडवेज और ट्रेलर की टक्कर हो गई. रोडवेज में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें 11 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया. मरने वाले तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. बस दिल्ली से जयपुर आ रही थी.
हादसा इतना भीषण था कि दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी.
पुलिस के जवानों ने घायलों को बस से बाहर निकाला
मरने वाले तीनों एक ही परिवार के थे. सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई. पुलिस के जवानों ने घायलों के बस से बाहर निकाला. एएसपी शाहपुरा डीएसपी उमेश निठारवाल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Next Story