राजस्थान
Rewari: तेल टैंकर और कार की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत
Bharti Sahu 2
24 July 2024 10:43 AM IST

x
Rewari रेवाड़ी : मंगलवार की शाम को नगर के भाड़ावास रोड स्थित गांव खरसानकी के पास तेल टैंकर व कार के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों ही अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। दोनों एक ही गांव के थे। टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। जैसे ही यह दुखद समाचार गांव पहुंचा तो वहां मातम छा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी टैंकर चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार बावल के गांव खरसानकी के 2 दोस्त 22 वर्षीय मंजीत व 23 वर्षीय नितेश कार में मंगलवार शाम गांव से रेवाड़ी के लिए निकले थे। गांव से निकलते ही उनकी कार को सामने से आ रहे तेल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टैंकर का अगला पहिया टूट कर अलग हो गया। दोनों दोस्त कार में फंस गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी और दोनों घायलों को रेवाड़ी के ट्रोमा सैंटर भिजवाया। डॉक्टरों ने उपचार देने से पूर्व ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने कहा कि तेल टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
TagsRewariटैंकरकारटक्करदोस्तोंमौत Rewaritankercarcollisionfriendsdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





