राजस्थान

फायरिंग मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार, कुख्यात गैंग बनाकर करता था वारदातें

Admin4
29 Nov 2022 12:50 PM GMT
फायरिंग मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार, कुख्यात गैंग बनाकर करता था वारदातें
x
अलवर। जिले के ग्राम मेडा में डीजे पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश को पकड़ने में अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में थाना हरसोरा थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बताया कि 28 नवंबर 2021 को ग्राम मेडा में सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में डीजे भी लगाया गया था। इसी दौरान डीजे पर डांस कर रहे एक व्यक्ति रामवीर पर बदमाश पतराम गुर्जर ने पीछे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक गंभीर घायल हो गया।
युवक के गंभीर घायल होने अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग का मामला दर्ज बदमाश पतराम गुर्जर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम द्वारा जांच में सामने आया कि आरोपी पतराम गुर्जर पर कई थाने में मामले दर्ज है। पतराम गुर्जर कुख्यात गैंग का सरगना है और एक अपराधिक गैंग संचालित करता है। बदमाश पतराम गुर्जर ने अपने साथियों के साथ अपराधिक गिरोह गैंग बना रखी है। अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना हरसोरा थानाधिकारी के नेतृत्व में बदमाश पतराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश पतराम गुर्जर पूर्व में भी हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार रखने, फायरिंग इत्यादि के अपराध में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने बदमाश पतराम गुर्जर पर इनाम घोषित कर रखा था।
कुख्यात आरोपी पतराम गुर्जर फायरिंग की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस के भय से वह अपने साथियों के साथ अलग-अलग ठिकानों पर छुपा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश व पीछा करने पर आरोपी पतराम गुर्जर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को सोमवार को बदमाश पतराम गुर्जर को जानकारी मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा 315 बोर जप्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story