राजस्थान

फर्जी शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

Kunti Dhruw
23 Jan 2022 7:57 AM GMT
फर्जी शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार
x
जिले में फर्जी शादी कराकर लोगों से रुपए ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है।

राजस्थान : जिले में फर्जी शादी कराकर लोगों से रुपए ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बार-बार फर्जी दुल्हन बनकर शादी करने वाली आरोपी युवती अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। गिरोह हाई क्लास लोगों को झांसे में फंसा कर फर्जी शादी कराता और फिर दुल्हन जेवरात-रुपए लेकर फरार हो जाती थी। इस तरह लूटी गई रकम में सभी का हिस्सा होता था। इसी गिरोह ने पिछले दिनों उदयपुर के सलूंबर में फर्जी शादी करवाई थी, जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने उदयपुर के अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में भी फर्जी शादियां कराई हैं। फरियादी दुर्जन सिंह की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने फर्जी शादियां कराने वाले दलाल गुलाब सिंह पुत्र गंगाराम सिसोदिया निवासी शाजापुर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी का सहयोगी हेमराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह सोलंकी, विष्णु पुत्र शिवराम जोशी सहित गिरोह में भाभी और मां बनने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। 31 साल की फर्जी दुल्हन संगीता उर्फ सोनू यादव फरार है। संगीता अब तक डूंगरपुर, बांसवाड़ा, निंबाहेड़ा और पाली में फर्जी शादी कर मोटी रकम लूट चुकी है।
Next Story