राजस्थान

पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या में खुलासा

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 11:23 AM GMT
पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या में खुलासा
x

भीलवाड़ा न्यूज़: जिले के किशनपुरा गांव के जंगलों में 5 जून को मोहनी देवी की निर्मम हत्या के मामले में मांडल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोहनी की हत्या के पीछे अवैध संबंधों का कारण सामने आया है। मोहनी की हत्या उसके प्रेमी सुनील टेलर ने की थी। मोहनी सुनील पर उसे भगाकर ले जाने व शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते परेशान होकर सुनील ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मांडल थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने किशनपुरा निवासी मोहनी (35) पत्नी कालू गाडरी की हत्या के मामले में पुलिस ने भगवानपुरा के रावों का मोहल्ला निवासी सुनील (25) पुत्र लादूलाल टेलर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ने बताया की मोहनी व सुनील के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। इसकी

जानकारी मोहनी के पति व परिजनों को हो गई थी। इसके बाद से मोहनी व उसके पति के बीच कलेश बढ़ गया था।

इसी के चलते मोहनी हमेशा सुनील पर उसे भगाकर ले जाने का दबाव बना रही थी। सुनील खुद भी शादीशुदा था, इस कारण इस बात पर वह सहमत नहीं था। इसी के चलते उसने 5 जून को मोहनी को किशनपुरा के जंगलों में बात करने के लिए बुलाया था। वहां बात करते समय मौका देखकर सुनील ने मोहनी के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Next Story