राजस्थान
सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ जिला शाखा ने पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया
Admin Delhi 1
18 July 2023 12:00 PM IST

x
सवाई माधोपुर न्यूज़: सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था जिला शाखा ने सोमवार को नव सृजित जिले गंगापुर सिटी के पुलिस अधिकारियों का साफा बंधवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारी-अधिकारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था जिला शाखा के पदाधिकारियों ने गंगापुर सिटी के विशेष अधिकारी देवेंद्र सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, डीवाईएसपी गंगापुर सिटी का साफा बंधा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था शाखा सवाई माधोपुर मुकुट बिहारी कटारा, जितेंद्र जैन, अब्दुल सलाम, रामदयाल, रामस्वरूप, रामकरण, इफ्तारुद्दीन, विमल जैन, घनश्याम, कन्हैया लाल, विजय सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Next Story





