राजस्थान

भीषण हादसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत

Admin4
19 Aug 2023 3:07 PM GMT
भीषण हादसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
x
अलवर। अलवर के सदर थाना क्षेत्र में जयंती फैक्ट्री के समीप सेवानिवृत ऑफिस सुपरिन्टेंडेंट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अलवर से गांव के लिए निकले थे। एक दिन पहले शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया। मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर रोड निवासी 77 वर्षीय सेवानिवृत्ति कर्मचारी मोहन लाल मीणा के परिजनों ने बताया कि वे अपनी पुत्री से मिलने दो दिन पूर्व अलवर शहर के निकट भूगोर आए थे। शुक्रवार को अपनी बेटी से मिलकर सुबह 5 बजे वापस गांव के लिए निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। बाद में परिजनों को उनकी मौत होने की सूचना मिली। परिजनों को पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रिश्तेदार पूरण सिंह ने बताया कि 2004 में मोहन लाल रिटायर हो गए थे। वे शिक्षा विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद से रिटायर हुए थे। उनकी उम्र करीब 77 साल थी। अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा शव सुपुर्द कर दिया।
Next Story