राजस्थान

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 पंजाबी विषय का परिणाम जारी

Tara Tandi
6 Oct 2023 1:53 PM GMT
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 पंजाबी विषय का परिणाम जारी
x
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के पंजाबी विषय का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय की विचारित सूची 8 अगस्त 2023 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई गई। पात्रता जांच उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 6 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
Next Story