राजस्थान

प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 साहित्य विषय का परिणाम जारी

Tara Tandi
6 Oct 2023 1:51 PM GMT
प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 साहित्य विषय का परिणाम जारी
x
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के साहित्य विषय का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय की विचारित सूची 19 जून 2023 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई गई। पात्रता जांच उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 21 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
Next Story