राजस्थान

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी तक होगा जारी, जल्द जारी होगा भर्ती कैलेंडर

Renuka Sahu
19 Jan 2022 6:30 AM GMT
राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी तक होगा जारी, जल्द जारी होगा भर्ती कैलेंडर
x

फाइल फोटो 

राजस्थान मे पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी तक जारी होगा। राजस्थान स्टाॅफ सलेक्शन बोर्ड के चैययरमेन हरिशंकर शर्मा ने संकेत दिए है कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान मे पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी तक जारी होगा। राजस्थान स्टाॅफ सलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) के चैययरमेन हरिशंकर शर्मा ने संकेत दिए है कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश में लंबे समय से भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहा है। शर्मा ने ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, कनिष्ठ अभियंता, पशुधन सहायक, प्रयोगशाला सहायक, वनरक्षक और वनपाल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का जल्द जारी करने की बात कही है। चैयरमेर हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगा। पदों के वर्गीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

बेरोजगार युवा लंबे समय से कर रहे हैं मांग
राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव लंबे समय से प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं। उपेन यादव ने राज्य कर्मचारी आयोग के चैयरमेन से वार्ता की है। उपेन यादव ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होने से बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से हम भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे है। उपेन यादव ने बताया कि आयोग के चैयरमेन ने ग्राम विकास अधिकारी का पूर्व का सिलेबस यथावत रहने और परिणाम 12-15 गुणा के आधार पर जारी करने का भी आश्वासन दिया है। जेईएएन भर्ती का परिणाम जारी होने से पहले ही आर्थिक पिछड़ों के संबंध में फैसला करने को भी कहा गया है।
पटवारी भर्ती परीक्षा में 15 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
राजस्थान में नवंबर महीने में प्रदेश भर में पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 15 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा मे पारदर्शिता के लिए भर्ती परीक्षा केंद्रों पर विशेष सख्ती बरती थी। पटवारी भर्ती परीक्षा को हुए 2 महीने से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी परिणाम जारी नहीं किया गया है। बेरोजागर युवा पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। भर्ती कैलेंडर जारी करने और पटवारी भर्ती परीक्षा का परिमाण जारी करने की मांग को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने आयोग के चैयरमेन हरिशंकर शर्मा से मुलाकात कर भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की है।
Next Story