राजस्थान

रेसा वीपी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए, विजयपाल बने जिला अध्यक्ष

Admin Delhi 1
17 July 2023 9:17 AM GMT
रेसा वीपी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए, विजयपाल बने जिला अध्यक्ष
x

चूरू न्यूज़: राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (वीपी) जिला शाखा की बैठक राजकीय बागला उमावि में हुई। बैठक में रेसा वीपी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद खेड़ीवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकुमार खीचड़ तथा पर्यवेक्षक भंवरलाल गुर्जर की देखरेख में चुनाव हुए।

समस्त ब्लॉक के जिला संयोजक ,सह संयोजक और उप प्राचार्य शामिल हुए। जिला कार्यकारिणी के 4 पदों के चुनाव हुए, जिसमें उप प्राचार्यों की सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष विजयपाल धुआं, जिला मंत्री गिधाराम काछवाल, जिला सभाध्यक्ष संदीप कुमार पूनिया और जिला कोषाध्यक्ष भानीराम मेघवाल का निर्वाचन किया गया। निर्वाचित पदाधिकरियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी खेड़ीवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी खीचड़ ने शपथ दिलवाई।

जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कडवासरा, सयुंक्त मंत्री सुरेश जांगिड़, जिला प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़, संगठन मंत्री सुरेश न्योल, उप सभाध्यक्ष जाकिर हुसैन, संरक्षक सीताराम सिंघल, कार्यालय मंत्री-ब्रह्मानंद का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। बैठक में चूरू ब्लॉक संयोजक प्रेमसिंह इंदा, सह संयोजक मुकेश कुमार मीणा, रतनगढ़ संयोजक सुभाष मीणा, सरदारशहर संयोजक विजय कुमार पारीक, सह संयोजक रामेश्वर लाल, राजगढ़ संयोजक राजपाल ओला, तारानगर संयोजक हरदेवाराम, सह संयोजक जाकिर हुसैन तथा आरिफ खान, महावीर प्रसाद जांगिड़, मुखराम सारण, अमरसिंह कस्वां, विपुल शर्मा, हनुमान सिंह श्योराण, हंसराज बाकोलिया, प्रताप सिंह जांगिड़, ओमप्रकाश खाखल, मोहम्मद फारूख, सुरेंद्र कस्वां आदि मौजूद रहे।

Next Story