राजस्थान

भीलवाड़ा पुलिस विभाग में फेरबदल

Admin Delhi 1
20 July 2023 11:53 AM IST
भीलवाड़ा पुलिस विभाग में फेरबदल
x

भीलवाड़ा न्यूज़: भीलवाड़ा के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। पिछले दिनों जिले में आए नए सीआई व एसआई को अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दे दी गई। मंगलवार शाम को एसपी आदर्श सिद्धू ने इस संबंध में लिस्ट जारी की।

शाम को जारी हुई लिस्ट के अनुसार सीआई कल्पना राठौड़ को शाहपुरा, जय सुल्तान कविया को सुभाष नगर, विद्यादेवी मीणा को महिला थाना, सुगनसिंह को गुलाबपुरा, महावीर प्रसाद शर्मा को रायला, दिनेश कुमार को कोतवाली, महावीर मीणा को मांडलगढ़, पूरणमल को पुर, शिवराज गुर्जर को सदर थाना लगाया गया है। वहीं एसआई सिदार्थ प्रजापत को रायपुर, सुखराम को शंभुगढ़, रामकिशन को बदनौर, दातारसिंह को मांडल व उगमाराम को गुलाबपुरा लगाया गया है।

Next Story