राजस्थान

वार्ड 46 में जन विरोध के बावजूद मोबाइल टॉवर लगाने से आक्रोश

Shreya
24 July 2023 9:18 AM GMT
वार्ड 46 में जन विरोध के बावजूद मोबाइल टॉवर लगाने से आक्रोश
x

अलवर: अलवर वार्ड नंबर 46 के एनईबी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1 में शनिवार दोपहर एक घर की छत पर मोबाइल टॉवर लगाने का काम चल रहा था। वार्ड पार्षद ने मोबाइल कंपनी के अधिकारी से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि हम टॉवर नहीं लगाएंगे। क्षेत्रीय नागरिक महेश निहालवानी ने बताया कि इसके बाद भी मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने जनता के भारी विरोध के बावजूद रात 2 बजे टॉवर लगा दिया। सुबह पता चलने पर लोगों में रोष फैल गया। बाद में 20-25 लोगों ने रविवार को एनईबी थाने में शिकायत दी। इसके अलावा जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एडीएम सिटी नवीन यादव को सौंपकर आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टॉवर को तुरंत हटाने की मांग की।

रामचरित मानस पाठ कल से

अलवर| शहर के समाजसेवियों, धार्मिक कार्यकर्ताओं और वन्यजीव प्रेमियों की ओर से 25 जुलाई को भर्तृहरि की समाधि पर रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ होगा। पं. सुरेश शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे से रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा। 26 को सुबह 9 बजे पाठ के समापन के बाद हवन और भंडारे का आयोजन होगा।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

नौगांवा| तहसील के गांव बरामदा स्थित न्यू मॉर्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ एक जिंदगी की थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने 70 पौधे लगाए। विद्यालय संस्था प्रधान विपिन कुमार ने विचार रखे। शीघ्र ही स्कूल की ओर से पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत करीब 250 पौधे वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अमित मिगलानी, रचना शर्मा, आशा, उषा, पूनम, जयकिशन, संगीता, कोमल, वर्षा उपस्थित रहे।

Next Story