राजस्थान
फैक्ट्री से सफेद रंग के दुर्लभ सांप अल्बिनो रेड सेंड बोआ को रेस्क्यू किया
Admin Delhi 1
20 May 2023 11:37 AM IST

x
जयपुर: प्रदेश के फलौदी से होप एण्ड बियोन्ड संस्थान के स्वयंसेवक नरेश मीणा ने खिरवा टोंक नाके के पास एक पाइप फैक्ट्री से सफेद रंग के दुर्लभ सांप अल्बिनो रेड सेंड बोआ को रेस्क्यू किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. जॉय गार्डनर ने बताया कि दुंभी (रेड सेंड बोआ) की अवैध तरीके से तस्करी होती है। लोगों में भ्रांतियां है कि दुंभी को घर में रखने से लक्ष्मी का वास होता है।
गार्डनर का कहना है कि किसी भी वन्यजीव को अवैधानिक तरीके से पकड़ना या घर में रखना भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत गैर कानूनी है। इससे पहले इसे रेस्क्यू कर पास ही एक जल स्रोत के पास में छोड़ दिया।
Next Story





