राजस्थान
इंस्टाग्राम से फोटो निकाल आपत्तिजनक ऑडियो जोड़ कर किया वायरल
Shantanu Roy
27 Oct 2021 6:03 PM IST

x
सोशल मीडिया पर युवतियों के अपलोड किए गए फोटो लेकर उनके दुरुपयोग के मामले लगातार बढ रहे हैं. आए दिन ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं. जिनमें महिलाओं के फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिया जाता है
जनता से रिश्ता। सोशल मीडिया पर युवतियों के अपलोड किए गए फोटो लेकर उनके दुरुपयोग के मामले लगातार बढ रहे हैं. आए दिन ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं. जिनमें महिलाओं के फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिया जाता है और उसके बाद वापस अपलोड कर दिए जाते हैं. ऐसा ही एक मामला जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में सामने आया है.
दरअसल, एक 21 वर्षीय शादीशुदा महिला का फोटो इंस्टाग्राम से लेकर फोटो के साथ आपतिजनक ऑडियो लगा कर उसे वायरल कर दिया गया है. साथ ही ऑडियो में आपतिजनक भाषा का प्रयोग भी किया गया है. जिसे लेकर महिला ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस के अनुसार मूलत बाड़मेर के सेडवा क्षेत्र की रहने वाली महिला वर्तमान में रामेश्वर नगर में रह रही है.
महिला ने थाना क्षेत्र के भेराराम सिहाग व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दी है. जिसमें बताया गया है इन लोगों द्वारा उसकी फोटो के साथ ऑडियो जोड कर वायरल करने से उसकी समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. मामले की जांच बासनी थाने की उपनिरीक्षक सुनिता डूडी को सौंपी गई है.
Next Story





