राजस्थान

बीकानेर में गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति ठप, अंधेरे में डूबा नोखा शहर, 8 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Bhumika Sahu
16 July 2022 4:35 AM GMT
बीकानेर में गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति ठप, अंधेरे में डूबा नोखा शहर, 8 घंटे बिजली आपूर्ति ठप
x
बिजली आपूर्ति ठप,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीकानेर, नोखा में बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो बिजली ने आमजन को परेशान कर दिया। नोखा में शुक्रवार दोपहर बिजली कटौती हुई। जो रात 9.30 बजे तक गायब रही। वहीं सबसे ज्यादा बुरा हाल उगामपुरा इलाके का रहा। जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रही और दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

इसके साथ ही शुक्रवार दोपहर से शहर में बारिश शुरू हो गई। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। लेकिन इस दौरान जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्राहकों के कॉल नहीं उठाए जाने से आम लोगों में नाराजगी थी। पार्षद जेठुसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जब उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ रहा. टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाला कोई नहीं था।


Next Story