राजस्थान

त्योहारों की भीड़ के बीच यात्रियों को राहत, व्यवस्थाओं की लगातार हुई मॉनिटरिंग

Admindelhi1
8 Nov 2026 11:58 AM IST
त्योहारों की भीड़ के बीच यात्रियों को राहत, व्यवस्थाओं की लगातार हुई मॉनिटरिंग
x
त्योहारों पर सफर को सुगम बनाने में सफल रहा बेहतर प्रबंधन और निगरानी

जयपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन प्रदान करने के लिए बेहतर प्रबंधन, पूर्व तैयारियों, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और लगातार मॉनिटरिंग की गई है जिसके परिणामस्वरूप प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने में आसानी हो रही है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित के अनुसार प्रमुख स्टेशनों पर यात्री भार को देखते हुए होल्डिंग एरिया की स्थापना, यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसर पर लगातार निगरानी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग से यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशनों पर अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है।

इसके साथ ही मुख्यालय और सभी मंडलों में 24x7 वॉर रूम स्थापित किए गए है, जो सभी स्थितियों पर नजर रख रहे हैं तथा यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।

यात्रियों के सुगम सफर के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 ट्रिप का संचालन किया जा रहा है तथा 50 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 140 अतिरिक्त डिब्बों जोडे गए है। इसके साथ ही यात्री मांग की लगातार समीक्षा की जा रही है और रेलवे आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।

रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Next Story