राजस्थान

विद्यार्थियों को राहत, छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़ाई

Admindelhi1
24 Oct 2026 10:31 AM IST
विद्यार्थियों को राहत, छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़ाई
x
बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में छात्रों को मिली अतिरिक्त मोहलत

जयपुर: राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के लिए विद्यार्थी अब 30 नवम्बर तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवा सकता है।

विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है।

विभाग की ओर से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों को अब 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपनी बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

ऐसे में विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि छात्रवृत्ति से संबंधित औपचारिकताओं में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

तिथि बढ़ाने के इस निर्णय से छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी प्रक्रिया पूरी करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

Next Story