राजस्थान

चूरू के प्रमुख चित्रों का विवरण देने वाली पुस्तक का विमोचन

SANTOSI TANDI
4 Oct 2023 7:45 AM GMT
चूरू के प्रमुख चित्रों का विवरण देने वाली पुस्तक का विमोचन
x
विवरण देने वाली पुस्तक का विमोचन
राजस्थान , शीतला बाजार के पास स्थित मदनमोहन मंदिर में हुए कार्यक्रम में भामाशाह व मोहता समूह चेयरमैन श्रीवर्द्धन मोहता द्वारा लिखित पुस्तक राजगढ़ के प्रमुख मंदिरों का दृश्यावलोकन का विमोचन किया गया। थानमठुई महंत निर्मलनाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में महंत सेवानाथ महाराज व भागवत आचार्य मुरारीलाल दाधीच बैंगलुरू मौजूद थे।
मोहता ने यह पुस्तक अपनी पड़दादी भगवानी देवी मोहता व विद्वान पं. महावीर प्रसाद शास्त्री को समर्पित की है। प्रो. पीएस राठौड़ ने बताया कि भामाशाह मोहता ने 51 ऐतिहासिक व प्रमुख मंदिरों का इतिहास का चित्रमय संकलन कर पुस्तक लिखी है। महंत निर्मलनाथ ने 51 मंदिरों के पुजारियों को पुस्तक व दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया। पुरुषोतम देव पांडिया, प्राचार्य सुरेंद्र पूनिया, प्राचार्य डॉ. सुशीला बलौदा, डॉ. कौशल पूनिया, अनिल शास्त्री, उपेंद्र पांडिया आदि मौजूद रहे। पं. श्रीकांत शास्त्री ने आभार जताया।
Next Story