राजस्थान

परिजनों ने दी प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Bhumika Sahu
28 July 2022 8:33 AM GMT
परिजनों ने दी प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
x
प्रेमी जोड़े

चूरू, चूरू घर के माहौल से परेशान एक लड़की ने बुधवार को रतनगढ़ कोर्ट में अपने साथ 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जैसे ही घरवालों को लगी तो दोनों के घरवालों ने जान से मारने की धमकी दी. बुधवार दोपहर प्रेमी युगल एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी डी आनंद से सुरक्षा मांगी। जेगनिया बिदावतन निवासी ज्योति (19) ने बताया कि उसके पिता गुजरात में रहते हैं। घर में मां और भाई उसे बहुत प्रताड़ित करते हैं। दोनों उसे घर में पढ़ने नहीं देते।

वह पिछले तीन साल से राजलदेसर निवासी कृष्णा सोनी (22) को जानती है। दोनों 12वीं से एक साथ पढ़ते हैं। दोनों साथ में पढ़ते-पढ़ते दोस्त बन गए। न जाने कब दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने का संकल्प भी लिया। बुधवार सुबह दोनों अपने-अपने घर से निकल गए। दोनों ने रतनगढ़ कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इस बात की सूचना पर दोनों के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी डी आनंद से सुरक्षा मांगी।


Next Story