राजस्थान

डेंगू से मरीज की मृत्यु होने पर रिश्तेदारों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, स्टाफ ने किया हड़ताल

Admin4
24 Nov 2022 10:35 AM GMT
डेंगू से मरीज की मृत्यु होने पर रिश्तेदारों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, स्टाफ ने किया हड़ताल
x
कोटा। इन दिनों देशभर में डेंगू बीमारी ने अपने पैर पसार लिया है। डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। डेंगू बीमारी को लेकर हर कोई परेशान है। इस बीमारी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले से एक खबर सामने आई है। खबर आई है कि, कोटा में मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, वहां मौजूद स्टाफ का आरोप है कि, मृतक के परिजनों ने इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में हंगामा किया, तोड़फोड़ की और डॉक्टर्स के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर व स्टाफ ने हड़ताल की।
कोटा, भारत। इन दिनों देशभर में डेंगू बीमारी ने अपने पैर पसार लिया है। डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। डेंगू बीमारी को लेकर हर कोई परेशान है। इस बीमारी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले से एक खबर सामने आई है। खबर आई है कि, कोटा में मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, वहां मौजूद स्टाफ का आरोप है कि, मृतक के परिजनों ने इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में हंगामा किया, तोड़फोड़ की और डॉक्टर्स के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर व स्टाफ ने हड़ताल की।
हंगामा के बाद रेजिडेंट डॉक्टर व स्टाफ ने हड़ताल की। रेजिडेंट डॉक्टर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, "घटना में दोषियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तारी होनी चाहिए। जब तक हमारी सुरक्षा की गारंटी नहीं होती तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगे।"
कोटा के DSP शंकर लाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "डेंगू के चलते एक मरीज की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने डॉक्टरों के साथ बदतमीज़ी की। हमें तहरीर प्राप्त हुई है और मामले में FIR दर्ज़ कर ली है। हमें परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत में कोई नामजद व्यक्ति नहीं है।"
वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर बृजलाल बैरवा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, महिला मरीज के डेंगू था। उसकी प्लेटलेट्स 64 हजार के करीब थी। ब्लड प्रेशर भी लो आ रहा था। वार्ड में महिला का इलाज चल रहा था। शाम 7-8 बजे करीब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजनों ने हंगामा किया।

Next Story