राजस्थान

दूसरी महिला से संबंध, लेना चाहता है तलाक जाने मामला

Admin4
8 Oct 2022 2:06 PM GMT
दूसरी महिला से संबंध, लेना चाहता है तलाक जाने मामला
x

चूरू। राजस्थान के बीकानेर संभाग के चूरू जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध है। जिसके कारण उसका पति अब उसे तलाक देना चाहता है। यह मामला चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सारी कमाई उसी को दे रहा-पत्नी का आरोप

एक 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध है। इसलिए वह उसे तलाक देना चाहता है। वह अपनी सारी कमाई उसी को दे रहा है। जिसके कारण उसके बच्चों का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है।

16 साल पहले हुआ था निकाह

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 30 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसका ससुराल चूरू शहर में है। वहीं उसकी पीहर झुंझुनू के एक गांव में है। विवाहिता ने बताया कि करीब 16 साल पहले अकबर से उसका निकाह हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। कुछ साल से उसका पति किसी दूसरी महिला के प्रेम जाल में फंस गया है। जिसके बाद से वह उसे तलाक देना चाहता है। इतना ही नहीं उसका पति बार-बार उसे प्रताड़ित भी करता है। कहता है कि अब वह उसे साथ नहीं रखना चाहता। कई बार दोनों के परिजनों की समझाइश के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है। इस कारण से उसे मजबूरी में अपने पीहर में रहना पड़ रहा है। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

न्यूज़ क्रेडिट: sachbedhadak

Next Story