राजस्थान

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 5:02 PM IST
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू
x

डूंगरपुर न्यूज़: भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 नवंबर से शुरू हो गया है। पहली बार महिलाओं को भी अग्नि वीर चयन में भाग लेने का मौका दिया जा रहा है।

इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती से संबंधित सभी नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती के लिए आप 23 नवंबर को शाम 5 बजे तक https://ag nipathvayu .cdac.in पर लॉग इन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Next Story