राजस्थान

शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो महिला डॉक्टर से की मारपीट

Admin Delhi 1
4 July 2023 6:22 PM IST
शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो महिला डॉक्टर से की मारपीट
x

अजमेर न्यूज़: एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर मारपीट और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शारीरिक संबंध स्थापित करने से मना करने पर महिला डॉक्टर से मारपीट की। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वैशाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति भी डॉक्टर है। शनिवार की रात करीब 10:30 बजे उसका पति शराब के नशे में दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खोलने पर पति ने शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा पीटने लगा और घर से निकालने की धमकी देने लगा।

मदद के लिए महिला डॉक्टर ने पुलिस को बुलाया और उसी समय उसके स्टाफ के कुछ लोग और पति के दोस्त भी यहां पहुंच गए। पुलिस की बातचीत के बाद डॉक्टर पति दोस्त के साथ चला गया, लेकिन घर छोड़ने की बात कहते हुए धमकाने लगा। इधर महिला डॉक्टर ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। मामले की जांच एएसआई तेजाराम को सौपी गई है।

Next Story