राजस्थान

मेडिकल ऑफिसर के 172 पदों पर भर्ती

Admin Delhi 1
18 May 2023 8:00 AM GMT
मेडिकल ऑफिसर के 172 पदों पर भर्ती
x

जयपुर न्यूज: प्रदेश में दंत चिकित्सक (बीडीएस) का कोर्स कर चुके डेंटिस्ट के लिए खुशी की खबर है। चिकित्सा विभाग (राजपत्रित) ने चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल) के बाद ने चिकित्सा अधिकारी (डेंटल) के 172 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को अभ्यर्थना भेजी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि बीडीएस कर चुके डॉक्टरों को सरकारी नौकरी लगने का सपना साकार होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 18 साल में सिर्फ 7 बार ही डेंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। हर साल प्रदेश के 15 डेंटल कॉलेजों से पास होने वाले करीबन दो हजार बीडीएस छात्रों की समय पर सरकारी नौकरी नहीं लग पाती।

8 करोड़ पर महज 550 दंत चिकित्सक नियुक्त

अखिल राजस्थान दंत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ.संदीप कुमार मीणा का कहना है कि राज्य की जनसंख्या 8 करोड़ है, लेकिन मात्र 550 दंत चिकित्सक काम कर रहे है। सरकार ने चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल) की वर्ष-2019-20 में 737 पद, वर्ष-2020-21 में 2000 व 2022-23 में 1765 पदों पर भर्ती निकाली। लेकिन आज भी दंत चिकित्सकों की भर्ती का इंतजार है।

Next Story